Audichya Bandhu: सिंहस्थ 2016 लक्ष्य - महामालव औदीच्य ब्रह्म समाज ग...

Audichya Bandhu: सिंहस्थ 2016 लक्ष्य - महामालव औदीच्य ब्रह्म समाज ग...: सिंहस्थ 2016 लक्ष्य- महामालव औदीच्य ब्रह्म समाज गार्डन एवं धर्मशाला उज्जैन के लिए सहयोग निमंत्रण।
समाज की जनसख्या शहर ग्राम आदि के विस्तार के साथ ही सभी प्रकार की आवश्यकता भी बढ़ती जाती  हे। उज्जैन सिंहस्थ 2004 में औदीच्य ब्राह्मण समाज ने हर सिंहस्थ की भांति ही समाज के तीर्थ यात्रियों सुरक्षा सुविधा ओर व्यवस्था हेतु मेला क्षेत्र में केंप लगाया था। इस केंप का लाभ प्रतिदिन 1000 से अधिक समाज के सदस्यों को पूरे मेला काल जो  लगभग ढ़ेड़ माह से अधिक की अवधि का था, के लिए निशुल्क भोजन [50 हजार से अधिक व्यक्तियों ने लाभ लिया ]  ओर टेंट में आवास की व्यवस्था की गई थी। यह सम्पूर्ण व्यवस्था स्थानीय उज्जैन जिले भर के समर्पित समाज जन, युवा, ओर महिलाओ के सहयोग द्वारा कुशल पूर्वक सम्पन्न की गई थी।

   बारह वर्ष पश्चात पुन: अगला सिंहस्थ मेला अब वर्ष 2016 मे आयोजित होगा, इस आयोजित होने वाले मेले मे चार से दस गुणा तक अधिक व्यवस्था करना होगी। मेले के अतिरिक्त आवश्यकताएँ बढ़ने के कारण आगामी समय मे, सभी को आगंतुकों के लिए अस्थाई निवास [धर्मशाला] ओर समारोहों आदि के लिए अधिक स्थान की आवश्यकता होगी। शहर का  दिनौ दिन विस्तार हो रहा हे। मूल शहर मे पार्किंग/ अधिक संख्या में उपस्थिती वाले कार्यक्रमों के लिए स्थान कम पड़ने लगा हे। इन्ही समस्त बातों को द्रष्टिगत रखते हुए समाज के प्रबुद्ध जनो ने नया स्थान निर्माण करने का संकल्प लिया।


कोई टिप्पणी नहीं: