मध्यप्रदेश इकाई के सदस्यता अभियान-रु दस लाख से अधिक जमा

उज्जैन 27/09/2012
मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्री प्रकाश दुबे जी ने एक जानकारी में बताया की आज तक अखिल भारतीय औदिच्य महासभा मध्यप्रदेश इकाई के सदस्यता अभियान 2262 सदस्य बनाये जा चुके हें। इनमें विशेष संरक्षक सदस्य  रु 10000/ - 21 / संरक्षक सदस्य रु 2000/ - 217/ आजीवन सदस्य 2024  हें। कुल प्राप्त रु दस लाख अड़तालीस हजार आठ सो में से जिलों के पास चार लाख तरेपन हजार नों सो रुपये,प्रदेश का भाग दो लाख बावन हजार सात सो रु, और केंद्रीय मुख्यालय को तीन लाख बयालीस हजार दो सो रु , उनके बैंक एकाउंट में जमा की गई हे ।
सदस्यता अभियान में निम्न विशेषताए रही-

  1. मध्यप्रदेश के औदीच्यों की उपस्थिति वाले कुल 17 जिलों में सदस्यता व् राशी जमा हुई हे। 
  2. सर्वाधिक सदस्यता उज्जैन ग्रामीण क्षेत्र में ग्रहण की गई हे।
  3. विशेष संरक्षक इक्कीस सदस्यों में से उज्जैन नगर एवं उज्जैन ग्रामीण की संख्या सर्वधिक हे।
  4. विशेष संरक्षक सदस्य के ग्यारह सदस्यों की सम्पूर्ण  राशी मुख्यालय को दे दी गई हे।
  5. मुख्यालय कोष में अभी तक क्रमश:रु-27150/- रु-25950/- रु-1,04500/- कुल 1,57,600/- रु, भेजे जा चुकें हें। शेष रु-1,80,700/- शीघ्र पहुचाई जाएगी। 
भावी योजना -
  1. सदस्यता अभियान के दुसरे व् तीसरे चरण में सदस्य संख्या 6000 तक करने एवं सदस्यता राशी 25 लाख तक जुटाने का लक्ष्य हे।
  2. शिवपुरी,अशोकनगर,राजगढ़,झाबुआ,खरगोन, बडवानी, सागर,सीहोर,आदि जिलों में अभियान प्रारम्भ किया जायेगा।
  3. ग्वालियर, गुना, रतलाम,मंदसोर,नीमच, इंदौरशहर, उज्जैन शहर,भोपाल, बुरहानपुर,विदिशा में सदस्य संख्या कम हे यहं पुन:विशेष प्रयास किये जायेंगे। 
  4. तहसील और ग्राम स्तर तक व् बड़े शहरों में विशेष पदाधिकारियों का मनोनयन कर जिम्मेवारी सोंपी जाएगी।
  5. श्रेष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मान कर जिलों में प्रथक बैठक आयोजित की जाएँगी।
  6. अक्टूबर माह में जिला व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आमंत्रित की जाएगी। 
  7. महासभा के न्यासी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों से विशेष संरक्षक सदस्यता ग्रहण करने के व्यक्तिगत प्रयास किये जायेंगे।
  8. महिला व युवा संगठनों को लक्ष्य दिया जाकर पूर्ति की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: