मध्य प्रदेश इकाई की विगत तीन वर्षीय गतिविधियों की समीक्षा बैठक।


विषय - मध्य प्रदेश इकाई की विगत तीन वर्षीय गतिविधियों की  समीक्षा बैठक। 

रविवार दिनांक 28 अक्टूबर 2012/ समय -प्रात: 10 बजे से /स्थानमहामालव औदिच्य समाज धर्मशाला क्षीर सागर उज्जैन 
 



सम्माननीय,
                श्री    समस्त   सम्बंधित         -         -            -            -           -           -            
    अध्यक्ष/महामंत्री/कार्यकारिणी सदस्य/अतिथी अखिल भारतीय औदीच्य महासभा            

अखिल भारतीय औदीच्य महासभा मध्य प्रदेश इकाई के के  समस्त प्रादेशिक पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों एवं समस्त महासभा /महिला एवं युवा इकाइयों के   जिलाध्यक्षों/महामंत्रियों सहित सभी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक उज्जैन में दिनांक 28 अक्टूबर 2012 को में आयोजित की जा रही हे। 
इस बैठक में संगठन के विगत तीन वर्षो की गतिविधियों की समीक्षा की जाना हे। इस बैठक में अखिल भारतीय  औदीच्य  महासभा के अध्यक्ष श्री रघुनन्दन जी शर्मा मार्गदर्शन करेंगे। अन्य प्रदेशो के प्रदेशाध्यक्षों /महामंत्रियों को भी आमंत्रित किया जा रहा हे।
इस बैठक में संगठन के समस्त कार्यों ,उपलब्धियों,प्रगति, एवं भावी योजनाओं सहित अन्य अनेक बिन्दुओ पर विचार किया जायेगा।
एजेंडा 
1.         प्रत्येक प्रादेशिक इकाइयों और जिले की संगठनात्मक स्थिति कार्यकारिणी गठन  आदि की जानकारी प्रादेशिक और  जिला अध्यक्ष/महामंत्रियो द्वारा  । 
2.         विगत तीन वर्षो में आयोजित समस्त समाजिक/सांस्क्रतिक  गतिविधियों की जानकारी प्रादेशिक और जिला अध्यक्ष/महामंत्रियो द्वारा  ।
3.         जिलों में सदस्यता अभियान की स्थिति लेखा विवरण बेंक अकाउंट की अद्यतन स्थिति प्रादेशिक और जिला अध्यक्ष/महामंत्रियो द्वारा।
4.         जिन जिलो में सदस्यता अभियान में शिथिलता आई हे या अभियान नहीं चल सका हे उनके बारे में विचार और विशेष कार्य योजना का निर्माण विषयक चर्चा।
5.         सदस्यता अभियान में महिला एवं युवा संगठन की भागीदारी सुनिश्चय करना , प्रदेश /युवा /महिला-अध्यक्ष द्वारा अद्यतन संचालित गतिविधियों की जानकारियों की स्थिति। 
6.         सदस्यता अभियान का भावी लक्ष्य एवं प्राप्ति के उपायों पर विचार।
7.         औदिच्य बन्धु सदस्यता अभियान प्रगति पर चर्चा।
8.         प्रत्येक जिले में समाज की जनगणना अभियान की वर्तमान स्थिति और उसके लिए किये जाने वाले प्रयासों पर चर्चा। 
9.         संजीवनी कोष विषयक चर्चा।
10.       भविष्य की योजनाये, पर विचार विमर्श जिनमें जिला स्तर पर प्रादेशिक पदाधिकारियों/या प्रतिनिधियों  की उपस्थिति में बैठक आयोजन करना।
11.       अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषय ।
·                     बैठक के पश्चात् होने वाले भोजन में धोती/शोले पहनकर आने का आग्रह रहेगा।
·                     सम्बंधित कृपया अद्यतन  जानकारियां दो प्रति में साथ लेकर आवें।
·                     जानकारियों की सी डी प्रार्थनीय हे।



उपाध्यक्ष                            महामंत्री                         अध्यक्ष
डॉ मधु सूदन व्यास                                   डॉ रवि ठक्कर                                              प्रकाश दुबे 


कोई टिप्पणी नहीं: